कारोबार

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की धमाकेदार शुरुआत, शेयर में 114 फीसदी से ज्यादा का उछाल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार को बाजार में जोरदार शुरुआत की। इस दौरान कंपनी के शेयर 70 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बीएसई और एनएसई पर 150 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी अधिक है।

कारोबार के दौरान शेयर बीएसई पर 129.88 फीसदी बढ़कर 160.92 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 130 फीसदी बढ़कर 161 रुपये पर थे। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ 63.60 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777