राजस्थान

Sikar: सीकर में आज सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सीकर में दो सितंबर यानी आज एक दिवसीय दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजक की तरफ से सीभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों की तरफ से भव्य पंडाल सजाया गया है। जिला मुख्यालय से कुछ दूर खाली जमीन पर पंडाल सजाया गया है। कार्यक्रम में भरी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजार पूरे किए गए हैं। यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर तैयारियां की गईं हैं।

जानकारी के अनुसार, शास्त्री शनिवार सुबह 10:15 बजे सीकर के नजदीक तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कहारों की ढाणी में आज शनिवार को 12:15 से दिव्य दरबार लगाएंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जाएगा। खास बात ये है कि यहां भक्तों को एक समान अर्जी लगाने दी जाएगी। दिव्य शक्ति से ही पर्ची निकलेगी। इस दरबार में कोई वीआईपी नहीं होगा। साथ ही यहां आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर होगी।

दिव्य दरबार की भव्य तैयारी करें
कार्यक्रम से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक वीडियो सदेश भेजा है। वीडियो में शास्त्री ने कहा “बहुत प्रसन्नता के साथ एक संदेश राजस्थान के रणवांकुरों को भेज रहे हैं। वीरों की भूमि राजस्थान के एक स्थान सीकर जिसकी धाक पूरी दुनिया में गुंजायमान है, वहां हम एक दिवसीय दिव्य दरबार लगाने आ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दिव्य दरबार की भव्य तैयारी करें। सीकर में ही सनातनी परंपरा के अपने मूल सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। साथ ही संन्यासी बाबा की प्रेरणा से मानव जीवन की भौतिक समस्या का मार्गदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777