विश्‍व

दक्षिण कोरिया के जंगल में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत, 19 घायल

दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एंडोंग और अन्य दक्षिणी शहरों व कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया।

दूसरी ओर दमकलकर्मी शुष्क हवाओं के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आग के कारण 43 हजार एकड़ से अधिक भूमि जलकर राख हो गई और 1,300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैंकड़ों संरचनाएं तबाह हो गईं।

दक्षिण कोरिया के गृह व सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार एंडोंग, उसके पड़ोसी कस्बों उइसियोंग व सानशियोंग और उल्सान शहर में 5,500 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। ये इलाके आग से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि उइसियोंग में लगी आग से सातवीं सदी का बौद्ध मठ गोउंसा जलकर राख हो गया। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अग्निशमन कर्मियों ने उन क्षेत्रों में लपटों को बुझा दिया है लेकिन मौसम शुष्क होने और तेज हवा के कारण आग फिर से फैल गई। लगभग 9,000 अग्निशमन कर्मी, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777