फ्लैश न्यूज

‘जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव, मिलेगा राज्य का दर्जा’, उधमपुर में PM मोदी का बड़ा ऐलान

उधमपुर (जम्मू कश्मीर) – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के पक्ष में उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

बता दें कि जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत यहां मतदान 19 अप्रैल को होगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की डेढ़ महीने से अधिक समय में जम्मू कश्मीर की तीसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 20 फरवरी और सात मार्च को जम्मू और श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और सभाओं को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया।

अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

‘जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव, मिलेगा राज्य का दर्जा’
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। आप अपने विधायक, अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे।

10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/