मनोरंजन

Anurag Kashyap और Hansal Mehta ने बांधें Kangana Ranaut की तारीफों के पुल

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और अभिनेता जीशान अयूब ने अभिनेत्री कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। एक न्यूज पोर्टल पर बातचीत के दौरान दोनों ने कंगना के तारीफों के पुल बांधे हैं। इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए अयूब ने कहा, ‘एक समय था जब एक अभिनेता के रूप में कंगना श्रेष्ठ थीं।’ अभिनेता की बात को बीच में काटते हुए कश्यप ने कहा, ‘वह बेहतरीन अदाकारा हैं।

जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है। उसके पास अन्य समस्याएं भी हैं। हालाँकि, जब उसकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उससे यह नहीं छीन सकता।’ बता दें, अनुराग ने कंगना के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन’ में काम किया था। वहीं अयूब ने अभिनेत्री के साथ फिल्म तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका में काम किया है।

हंसल मेहता ने भी जमकर की कंगना की तारीफ
सिर्फ अनुराग कश्यप ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधे हैं। हंसल ने कहा, अदाकार मतलब कमाल है। जो उन्होंने काम किया है अतीत में, वो बहुत अच्छा काम किया है। सिमरन में, मतलब वो फिल्म भले ही थोड़ी कमजोर थी, लेकिन उस फिल्म में कंगना के अभिनय में आप कोई गलती नहीं कर निकाल सकते हैं। वो कलाकार बहुत अच्छी है और मैं हमेशा ये बनाए रखता हूं।

कंगना रनौत ने खुद को बताया GOAT
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग कश्यप, जीशान अयूब और हंसल मेहता की वीडियो लगायी, जिसमें वह अभिनेत्री की तारीफ़ कर रहे हैं। कंगना ने तीनों का शुक्रिया किया और फिर खुद की तारीफ में एक और स्टोरी लगायी। इस स्टोरी में अभिनेत्री ने लिखा, ‘ये बात पे सब सहमत हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777