अब ये कैसे समझा जाये कि ये शरारत ANI की है या किसी अन्य व्यक्ति की? हो सकता है ये कार्य स्वंय ANI के ही किसी व्यक्ति ने दंगा भड़काने के लिए किया हो? वरना ये खबर तो किसी लिहाज से नहीं है।
बहुतेरी जगहों पर लोग क्या0क्या लिख देते हैं अथवा चिपका देते हैं, इसका मतलब ये तो नहीं है कि आप हर उस चीज को दिखायेंगे? आपका कॉमन सेन्स काम करता है या आपकी रणनीति ही यही है कि बाहरी मुल्क में मीडिया की आड़ में घुसिए और देश बांटने का काम कीजिए।
इस पोस्टर की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि आज यानी बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती है, जो कि मेवाड़ के शासक थे और उन्होंने ताउम्र अकबर से लोहा लिया था। अकबर रोड पर कांग्रेस का मुख्यालय भी है।
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ईस्वी को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी संवत कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है।
Back to top button