मनोरंजन

‘एक नई सुबह’ में विकास मिश्रा के साथ जोड़ी जमाएंगी आम्रपाली दुबे

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म ‘एक नई सुबह’ में विकास मिश्रा के साथ नजर आयेंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘एक नई सुबह’ का मुहूर्त आजमगढ़ शहर के नजदीक एकरामपुर गांव में किया गया।

इस अवसर पर सासंद-अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म के मुख्य अभिनेता विकास मिश्रा,अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, अन्य कलाकार गिरीश शर्मा, गौरव कुमार झा, आयुष शर्मा, चंद्रकांत यादव, प्राची सिंह, रुचि, परी सिंघानिया, सुनीता जी, अनीता जी,निर्देशक रामवृक्ष गोंडनिर्माता आनंद सीताराम जाधव और डीओपी रॉकी सक्सेना उपस्थित रहे।

मुहूर्त के साथ शूटिंग में पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में हमने एक रिकॉर्ड कायम किया है। एक साल के अंदर 22 नई फिल्मों की शूटिंग हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है, जिसके माध्यम से हम लोगों को छोटा-मोटा रोजगार भी देते हैं और कमाने का मौका भी देते हैं।

साथ ही स्टेज पर छोटे-मोटे रोल देकर उनके प्रतिभा को लोगों के बीच दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में विकास मिश्रा जैसे कलाकारों को मौक़ा मिला है, वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और आम्रपाली दुबे के साथ नज़र आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777