मनोरंजन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के 51 साल पूरे, कई कामयाब फिल्मों में साथ किया काम
मुंबई। बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी के आज 51 साल पूरे हो गये हैं। अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है।




