मनोरंजन

अली अब्बास जफर ने दर्शकों से की अपील, लंबा वीकेंड है.. बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों फिल्में देखें

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने ईद के अवसर पर दर्शकों से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ दोनों फिल्में देखने की अपील की है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

‘बड़े मियां छोटे मियां में’ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर इस वर्ष 10 अप्रेल को रिलीज हो रही है। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी 10 अप्रेल को रिलीज हो रही है।

अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी हैं। फिल्म ‘मैदान’ बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा बनायी गयी है।अली अब्बास जफर ने दर्शकों से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ दोनों फिल्में देखने की अपील की है।

अली अब्बास जफर ने कहा, “मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगा कि जब भी आपके पास समय हो तो प्लीज मैदान और बड़े मियां छोटे मियां देखने जाएं। ये एक लंबा वीकेंड है, दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। मुझे लगता है कि ये दो बहुत अलग फिल्में हैं और दोनों फिल्में दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देंगी। इसलिए प्लीज इस ईद पर जाकर इसे देखें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777