मनोरंजन

मिलन लुथिरया की एक्शन फिल्म में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, मिलन लुथरिया निर्देशित एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद अपनी पत्नी ममता आनंद के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी मार्फ्लिक्स के तहत एक्शन फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशक मिलन लुथरिया और लेखक रजत अरोड़ा को एक्शन फिल्म पर आधारित स्क्रिप्ट लिखने को कहा है। कहा जा रहा कि जब फिल्म स्क्रिप्ट लॉक की गई तो अक्षय कुमार, सिद्धार्थ आनंद, मिलन लुथरिया और रजत अरोड़ा

की सर्वसम्मत पसंद थे और अक्षय को भी लगा कि इस समय उनके लिए यह सही फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा।

अक्षय कुमार ने इससे पूर्व मिलन लुथरिया के साथ वर्ष 2013 में प्रदर्शित गैंगस्टर फिल्म, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में काम किया है!

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777