कारोबार

लखनऊ के अखिलेश को मेघालय के जंगल से किया गया बरामद

राजधानी के मैकेनिक अखिलेश सिंह चौहान को मेघालय में बाघमारा जिले के जंगल से बरामद कर लिया गया है। उनकी सकुशल बरामदगी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की थी। सूत्रों के अनुसार लखनऊ वापिस आने के बाद अखिलेश पूरे परिवार के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

सीएम योगी ने मेघालय के मुख्यमंत्री से की थी बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय में यूपी के नागरिक अखिलेश सिंह के अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा से फोन पर गुरुवार को वार्ता की थी।

सीएम योगी ने संगमा से अखिलेश सिंह की सकुशल वापसी के लिए आग्रह किया था। बता दें कि अखिलेश सिंह लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी हैं तथा मेघालय के साउथ गारो हिल्स में कार्यरत कंस्ट्रक्शन कंपनी में भारी वाहन के मकैनिक और सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हैं।

49 वर्षीय अखिलेश सिंह का मेघालय की दक्षिण गारो हिल्स में अपहरण के बाद कांट्रेक्टर ने अखिलेश की पत्नी शीला सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शीला सिंह ने उत्तर प्रदेश और मेघालय सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777