उत्तर प्रदेश

CBI के समन पर भड़के अखिलेश, कहा- बीजेपी के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहीं जांच एजेंसियां

लखनऊ। सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीबीआई की नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम ने कहा कि सीबीआई ने पहला समन किया फिर दूसरा दिया। तब हमने तो आपको जानकारी नहीं दी। हमने जवाब दे दिया है यह मेरा काम नही है कि हम आपको जवाब बताएं। उन्होंने कहा कि यह काम बीजेपी का है।

अखिलेश ने कहा कि सीबीआई की तरफ से जो कागज आया था उसका जवाब दे दिया गया है। चुनाव से पहले समन आने पर अखिलेश ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां बीजेपी के प्रकोष्ठ की तरह काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप राजनीति में हैं तो इन चीजों का सामना करना पड़ेगा। नेताजी को भी सामना करना पड़ा था। राम के दर्शन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब भगवान का बुलावा आएगा तो कोई रोक नहीं सकेगा। हमने राम का दर्शन करने से अपने किसी भी समर्थक को नहीं रोका है।

बीजेपी सबसे कमजोर पार्टी: अखिलेश

लोकसभा चुनाव के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि हस बूथ पर पीडीए को बढ़ाने का काम करेंगे। आज के समय में संविधान का भक्षण किया जा रहा है। हम संविधान मंथन करेंगे। इंडिया अलायंस मजबूत हो रहा है। राज्यसभा चुनाव में बसपा नेता उमाशंकर सिंह द्वारा बीजेपी को वोट करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा जैसे दल बीजेपी को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस समय सबसे ज्यादा कमजोर है। वो यूपी से ही आए थे और यूपी से ही सत्ता के बाहर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की धज्जिया उड़ा रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777