कारोबार
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद तेजी, ICICI और HDFC बैंक के शेयर में 2 % की बढ़त दर्ज, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में लिवाली से बाजार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 148.68 अंक की गिरावट के साथ 81,609.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.55 अंक फिसलकर 24,900.85 अंक पर रहा। बाद में दोनों बाजारों में उछाल आया और वे बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 181.30 अंक की बढ़त के साथ 81,944.67 अंक पर जबकि निफ्टी 36.75 अंक चढ़कर 25,009.10 पर आ गया।



