उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

लालू के बाद राहुल ने उठाए सवाल, पूछा- कहां हैं “12 हजार स्पेशल ट्रेन”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्योहारों के मौसम में कई रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ होने को लेकर शनिवार को केंद्र और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि “फेल डबल इंजन सरकार” के दावे खोखले साबित हुए हैं। राहुल गांधी ने यह सवाल भी किया कि “12,000 स्पेशल ट्रेन” कहां हैं?

रेल मंत्रालय ने एक अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक निर्धारित 12,011 रेल यात्राओं (रेलगाड़ियों के फेरों) की सूची पिछले दिनों जारी की थी। इसमें बताया गया था कि त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में संचालित विशेष रेलगाड़ियों की सबसे अधिक संख्या 18 अक्टूबर को लगभग 280 थी, जबकि सबसे कम आठ अक्टूबर को लगभग 166 थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777