कारोबार

Adani Group की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली – अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं और यह लगातार चौथा सत्र है जब इनमें गिरावट आई है। हिंडनबर्ग की यह रिपोर्ट अडाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाने के ऐन पहले 24 जनवरी को आई थी।

हालांकि, इस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को अडाणी समूह ने खारिज किया है। बीएसई पर लगातार चौथे दिन समूह की कंपनियों के शेयर टूटे हैं। शुरुआती कारोबार में अडाणी टोटल गैस का शेयर 10 प्रतिशत टूट गया।

वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी 9.60 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन 8.62 प्रतिशत, अडाणी विल्मर पांच प्रतिशत, अडाणी पावर 4.98 प्रतिशत, एनडीटीवी 4.98 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स का शेयर 1.45 फीसदी टूटा।

हालांकि, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.26 प्रतिशत चढ़ गया, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 5.25 प्रतिशत और एसीसी का 2.91 प्रतिशत चढ़ गया।

वहीं, एलआईसी का शेयर मंगलवार सुबह 0.82 प्रतिशत टूटा जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 3.74 प्रतिशत चढ़ा। अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी गिरावट आई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777