कारोबार

Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

नयी दिल्ली – अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडाणी पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई।

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “ असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777