मनोरंजन

‘आंख मिचोली’ की रिलीज डेट का हुआ एलान

‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके उमेश शुक्ला अब अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचोली’ को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो भारतीय शादी की थीम पर आधारित बताई जा रही है।

फिल्म में दो बेमेल परिवारों के बीच होने वाले मतभेदों को दिखाया जाएगा। इसमें ड्रामा है, इमोशंस हैं और जबर्दस्त कॉमेडी भी।

अक्तूबर में होगा धमाका

फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। पोस्ट के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। यह फिल्म 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://x.com/sonypicsfilmsin/status/1703657982238818806?s=20

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे सितारे नजर आएंगे।

फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने प्रोड्यूस किया है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जितेंद्र परमार ने लिखा है। इसे सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777