मनोरंजन

Aakriti Mehra का ‘इश्क हुआ’ गाना वैलेंटाइन डे के पहले रिलीज हुआ

टेक्नोक्रेट से गायिका बनी आकृति मेहरा ने 14 फरवरी के वैंलेंटाइन डे से पहले ही शुक्रवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जावेद अली के साथ ‘‘ इश्क हुआ ’’ गाना रिलीज किया। यह गीत प्रसिद्ध गीतकार दानिश साबरी ने लिखा है। इसमें संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी जावेद-मोहसिन द्वारा दिया गया है और गीत ब्लू म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा फेम के गीत ‘‘श्री वल्ली’’ के जावेद अली के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए आकृति ने कहा, ‘‘ हम सहयोग के युग में रहे रहे हैं क्योंकि इसमें परिणाम हमेशा सबसे अच्छा होता है। यह विशेष सहयोग कुछ ऐसा है जिसके लिए हम हमेशा तरसते रहे हैं। अपनी भावपूर्ण गायकी के लिए पहचानी जाने वाली आकृति ने पहली बार रोमांटिक गाने ‘‘इश्क हुआ’’ के लिए जावेद अली के साथ हाथ मिलाया है।

इस गाने को शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफार्म पर जारी किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए वेलेंटाइन का समय एकदम सही है।’’ आकृति एक पेशेवर गायिका हैं और अपनी भावपूर्ण आवाज के लिए जानी जाती है। पेशेवर मोर्चे पर उन्होंने प्रतिष्ठित अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था और वहां मौजूद लाखों प्रशंसकों सहित सभी को अपनी भावपूर्ण आवाज से चकित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777