राष्ट्रीय

बिहार में किसानों की जरूरत पर फोकस: कृषि मंत्री ने PMKSY क्रियान्वयन में तेजी के दिए निर्देश

बिहार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आज जलछाजन विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में योजना के प्रभावी कार्यान्वयन, उपलब्ध राशि के समयबद्ध उपयोग तथा किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में माननीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की आवश्यकताओं एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं तथा सिंचाई एवं जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में अन्य विभागों, विशेषकर लघु जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में वर्तमान में 72 कृषि अभियंता, 38 सहायक निदेशक (शष्य) तथा 46 प्रखंड भूमि संरक्षण पदाधिकारी कार्यरत हैं। इन पदाधिकारियों द्वारा भूमि एवं जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, उत्पादन प्रणाली के सुदृढ़ीकरण तथा किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। बैठक के अंत में माननीय कृषि मंत्री ने जलछाजन विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 3.0) की स्वीकृति एवं भविष्य के कार्यान्वयन की तैयारियों को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसानों की समृद्धि, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777