मनोरंजन

हंसी का तूफान लाने को तैयार Dhamaal 4, Ajay Devgn ने Instagram पर बताई नई रिलीज डेट

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म धमाल 4’’ अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों मेंरिलीज होगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब गुदगुदाने का वादा कर रही है। फिल्म में संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नजर आएंगे।

पहले यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने की बात सामने आई थी, लेकिन देवगन ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए नई तारीख की घोषणा की जिसमें फिल्म के पोस्टर पर 10 जुलाई लिखा हुआ है। इस शृंखला की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म धमाल से हुई थी, जिसके बाद इसके दो और भाग डबल धमाल (2009) और टोटल धमाल (2019) आए।

इन तीनों फिल्मों का निर्देशन भी कुमार ने ही किया था। ‘‘धमाल 4’’ का निर्माण अजय देवगन के साथ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर किया है। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा देवगन फिल्म्स के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, जो टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन का उत्पाद है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777