Dua Lipa की Wedding Photos ने मचाया तहलका, Callum Turner संग दिखा शानदार रॉयल लुक
पॉप स्टार दुआ लीपा और एक्टर कैलम टर्नर ने 31 मई को लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस बेहद निजी समारोह में सिर्फ उनके कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद अब दुआ लीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन का शानदार वेडिंग लुक
अपनी शादी के लिए दुआ लीपा ने एक बहुत ही अनोखा और स्टाइलिश आउटफिट चुना। उन्होंने फैशन डिजाइनर डैनियल रोज़बेरी का डिजाइन किया हुआ ‘Schiaparelli Couture’ का सफेद स्कर्ट सूट पहना था। इस ड्रेस में सोने के बटन वाला एक खूबसूरत आइवरी ब्लेज़र और मैचिंग स्कर्ट शामिल थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चौड़ी टोपी, सफेद दस्ताने और क्रिश्चियन लुबूटिन के सफेद हील्स पहने थे। दूसरी तरफ, कैलम टर्नर भी नेवी ब्लू कलर के फेरागामो सूट, मैचिंग शर्ट और टाई में काफी हैंडसम लग रहे थे।
एक किताब से शुरू हुई थी लव स्टोरी
दुआ और कैलम की लव स्टोरी जनवरी 2024 में लंदन के ‘द रिवर कैफे’ से शुरू हुई थी। लेकिन उनकी असल मुलाकात लॉस एंजिल्स में एक दोस्त की पार्टी में हुई। वहाँ दोनों को पता चला कि वे दोनों एक ही नॉवेल, हर्नान डीआज की ट्रस्ट पढ़ रहे हैं और दोनों ने ही अभी-अभी उसका पहला चैप्टर खत्म किया है। बस इसी बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।




