लाइफस्टाइल

इस Mango Season में ट्राई करें ये No Bake Mango Cheesecake Recipe

अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी में कुछ हल्का और बिना बेक किया हुआ मीठा खाने की सोच रहे हैं, तो यह ‘नो बेक मैंगो चीजकेक रेसिपी’ आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। चूंकि गर्मियों का मौसम आम का होता है, इसलिए यह स्वादिष्ट मैंगो डेजर्ट आपके और आपके परिवार को बेहद पसंद आएगा।

पहली लेयर के लिए जरूरी चीजें

इस स्वादिष्ट चीजकेक को बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले नीचे की लेयर बनाने के लिए 10 से 12 पीस कोई भी डाइजेस्टिव बिस्किट और 5 से 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ बटर लें। अब बिस्किट को पीसकर उसमें मक्खन मिलाएं और इसे बर्तन में सेट करके 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।

दूसरी लेयर की तैयारी

जब तक पहली लेयर ठंडी हो रही है, तब तक आप दूसरी लेयर तैयार कर लें। इसके लिए आपको 300 से 350 ग्राम पनीर, हंग कर्ड और 70 से 80 ग्राम शहद या पीसी हुई चीनी की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास हंग कर्ड नहीं है तो आप इसे बनाने के लिए 800 ग्राम दही को रात भर किसी कपड़े में लटकाकर रखें, ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। इन सभी को अच्छे से मिलाकर बिस्किट वाली लेयर के ऊपर डालें और इसे भी 5 से 10 मिनट के लिए फ्रीजर में सेट होने दें।

तीसरी लेयर और फाइनल टच

आखिरी लेयर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए बस एक मिक्सर जार में पके हुए आम के टुकड़े डालें और उन्हें पीसकर गाढ़ी प्यूरी बना लें। इस प्यूरी को चीजकेक की दूसरी लेयर के ऊपर अच्छे से फैला दें। बेहतरीन स्वाद और अच्छे से सेट होने के लिए इस मैंगो चीजकेक को 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। इसके बाद इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777