राज्य

यूपी से ट्रीटेड आम ही खरीदेगा नेपाल, व्यापारियों को अब अपनानी होगी यूरोपीय तकनीक

अब नेपाल यूरोपीय देशों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश से उपचारित आम खरीदेगा। निर्यात के लिए फल का हॉट वाटर ट्रीटमेंट होगा। ये विधि फल को उपचारित करके रोग व कीट मुक्त करती है। हॉट वाटर ट्रीटमेंट से उपचारित फल व सब्जियां यूरोपीय देशों की अनिवार्यता है। इससे पहले नेपाल बिना कोई मानक के सीधे आम व सब्जियाें की खरीद करता था।

नेपाल की मांग पर निर्यातकों ने ऑडर लेने के साथ अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो मलिहाबाद के रहमान खेड़ा में संचालित मंडी परिषद के मैंगो पैक हाउस में आम का हॉट वाटर ट्रीटमेंट कराएंगे और यहां से प्रमाणन लेकर निर्यात करेगा। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि निर्यातक शुरुआती दौर में दक्षिण राज्यों से आम खरीदेंगे।

जो मई अंत तक पैक हाउस में लाकर हॉट वाटर ट्रीटमेंट कराएंगे। जून शुरुआत से नेपाल निर्यात करेंगे। इसके बाद लखनऊ समेत अन्य जिलों से आम आने लगेगा, जो अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

15 व 16 को मलेशिया से आएगा दल

15 व 16 को मलेशिया से अधिकारी और विशेषज्ञों का दल लखनऊ आएगा। जो एपिडा और उद्यान विभाग के साथ बागों का विजिट करेगा। मुख्य रूप से आम के बाग, उनका पंजीयन, पैदावार, गुणवत्ता, पेस्टिसाइट के इस्तेमाल की मात्रा आदि का परीक्षण करेगा। मानकों पर खरा उतरने पर मलेशिया के लिए आर्डर मिलने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह दिल्ली से टीम भी बागों का भ्रमण कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777