अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया सीएम, कल शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच चुके हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने ममता बनर्जी सरकार और विधानसभा को भंग कर दिया है, जिसके बाद अब बीजेपी की नई सरकार बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
अमित शाह की मौजूदगी में आज कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में बंगाल के अगले मुख्यमंत्री (विधायक दल के नेता) के नाम पर मुहर लगेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री और सह-पर्यवेक्षक मोहन चरण माझी भी इस प्रक्रिया में उनके साथ शामिल हैं।
9 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह
बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई की तारीख तय की है। यह दिन बंगाली समुदाय के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन ‘पचीसे बैशाख’ यानी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की पूरी संभावना है।




