कारोबार

ईरान शांति वार्ता अटकने से 700 अंक टूटा सेंसेक्स, IT-बैंकिंग सेक्टर पर दबाव, जानें गिरावट के मुख्य कारण

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अटकने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी, विशेषकर आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही। बीएसई का सेंसेक्स 180.20 अंक टूटकर 77,483.80 अंक पर खुला और इसके बाद लगातार नीचे उतरता गया। खबर लिखे जाते समय यह 762.03 अंक (0.98 प्रतिशत) की गिरावट में 76,901.97 अंक पर था। 

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई हल न निकलने से बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 72.50 अंक फिसलकर 100.55 अंक पर खुला।  

आईटी सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा और इसका सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक फिसल गया । मीडिया सेक्टर में भी एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों पर भी ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर फिलहाल चार प्रतिशत से अधिक नीचे है। 

इंफोसिस का शेयर भी करीब चार फीसदी नीचे चल रहा है। टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा और इटरनल के शेयर दो फीसदी से तीन फीसदी तक गिर गये। बीईएल, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ऊपर है। 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777