उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

सुबह की ठंडक के बाद दोपहर में झुलसाएगी गर्मी, ‘खराब’ श्रेणी में पहुँचा प्रदूषण का स्तर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहाँ एक तरफ सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ दोपहर में तेज गर्मी और बढ़ते वायु प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के सामान्य औसत से 1.3 डिग्री कम है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 40 डिग्री तक पहुँचते पारे और ‘खराब’ होती हवा के कारण डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777