उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

लखनऊ के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 11 अप्रैल को शहर पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षामंत्री शनिवार को 3:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से 5-ए कालिदास मार्ग निकलकर शाम 4.30 बजे गोमतीनगर विवेक खंड दो टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होंगे। शाम 5: 45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में वार हीरोस एंड वीर नारिश अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

6:35 बजे स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो में शामिल होकर शाम 7:15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे। रविवार को शाम 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, सेट एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शाम 6 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्री लाल जी टंडन फाउंडेशन की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सोमवार को सुबह 9: 30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में “सांसद खेल महाकुंभ” का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777