उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराज्यराष्ट्रीय

छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी : योगी सरकार बांटेगी 25 लाख टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी।

खन्ना ने बताया कि ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत नि:शुल्क वितरण के लिये 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में भी की गई थी। खन्ना ने बताया कि अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं और अभी 25 लाख और टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ये टैबलेट विशेष रूप से उन लोगों को दिये जाएंगे जो विभिन्न अनुमन्य पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं। इन लाभार्थियों में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी या सेवा मित्र पोर्टल पर कुशल युवा वर्ग के तहत पंजीकृत युवा शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777