उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

PM Modi का Congress पर तीखा तंज, ‘पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति के चक्कर में देश के गौरव और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हुए ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को गंदी और नंगी राजनीति करार दिया।

पीएम ने कांग्रेस पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ, जिसमें 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस नेताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया, जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंज

प्रधानमंत्री ने तीखे शब्दों में कहा, ‘मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूँ कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?’ उन्होंने कहा कि एआई ग्लोबल समिट बीजेपी का नहीं, बल्कि पूरे देश का कार्यक्रम था। पीएम ने अफसोस जताते हुए कहा कि मर्यादा तोड़ने के बाद भी कांग्रेस के नेता शर्मिंदा होने के बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं।

विपक्ष पर जमकर भड़के पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महिला सांसदों को आगे करके और सीट पर कब्जा करके कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने कांग्रेस को देश के लिए बोझ बताया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि दिल्ली में हुई इस घटना के लिए कांग्रेस के साथी दलों ने भी उसकी आलोचना की है, जिसके लिए उन्होंने अन्य दलों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777