फ्लैश न्यूजभारत

लखनऊ : 100 विधायक लाओ CM बन जाओ, सपा प्रमुख ने दिया ऑफर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिये प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है, कहा है कि जो 100 विधायक लायेगा, वहीं सीएम होगा। उन्होंने (अखिलेश यादव) यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे से ठीक पहले कही हैं।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जनता की पीड़ा बढ़ेगी, पीडीए और मजबूत होगा। अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ”हमें विकास नहीं मिल रहा है। वह कहां है? जो पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं, वे भ्रष्टाचार की पाइपलाइन हैं।” उन्होंने मूलभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए दावा किया कि खराब गुणवत्ता की वजह से पानी की टंकियां फट रही हैं और जमीन पर भ्रष्टाचार दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777