उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

समाज और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच सेतु बनेगा ‘गरिमा गृह’ : आनंदीबेन पटेल

बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि गरिमा गृह समाज और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच सेतु का कार्य करेगा तथा उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लैबुड़वा ताल के समीप निर्मित ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘गरिमा गृह’ के शिलान्यास अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रांसजेंडरों के उत्थान के लिए नीति बनाकर राज्यों को कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा और रोजगार के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777