उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

योगी सरकार की औद्योगिक नीति से निवेशकों का बढ़ा भरोसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टॉय पार्क में बचे सिर्फ 12 प्लॉट

यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 एकड़ में तेजी से आकार ले रहे टॉय पार्क के 154 में से 143 प्लॉट आवंटित हो गए हैं। योगी सरकार की औद्योगिक विकास नीति का असर जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। निवेश, आवंटन और निर्माण तीनों स्तरों पर आई रफ्तार ने प्रदेश को खिलौना उद्योग के एक उभरते राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है।

यीडा द्वारा टॉय पार्क के लिए आरक्षित 100 एकड़ भूमि पर कुल 154 औद्योगिक भूखंड नियोजित किए गए हैं। इनमें से 143 भूखंडों का आवंटन पूरा हो चुका है। यमुना एक्सप्रेसवे पर विकसित हो रहा टॉय पार्क इसी नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण बनकर उभरा है, जहां निवेश अब फाइलों तक सीमित न रहकर निर्माण की दिशा में बढ़ चुका है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777