उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से यूपी को मिलेगी नई उड़ान, MSME-डिफेंस-फार्मा-टेक को मिलेगी जबरदस्त मजबूती, सीएम योगी के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी विजन को मिलेगा बल

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में मजबूत हुई आर्थिक साझेदारी और अमेरिकी टैरिफ में की गई ऐतिहासिक कटौती ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक संभावनाओं को नई दिशा दे दी है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लागू औसत टैरिफ को लगभग 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसे भारत–अमेरिका व्यापार संबंधों में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में कटौती का सबसे सीधा लाभ उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और ओडीओपी सेक्टर को मिलेगा। भदोही के हस्तनिर्मित कालीन, मुरादाबाद के पीतल व धातु उत्पाद, आगरा का चमड़ा उद्योग, वाराणसी की रेशमी साड़ियां और कन्नौज का पारंपरिक इत्र अब अमेरिकी बाजार में पहले से कम लागत पर पहुंच सकेंगे। इससे ये उत्पाद चीन, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे। निर्यात ऑर्डर बढ़ने के साथ कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे प्रदेश में रोजगार और आय दोनों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777