उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

यूपी में सड़क हादसों पर लगेगी रोक, लंबी दूरी की रोडवेज बसों में तैनात होंगे दो ड्राइवर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी ) जल्द ही लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर तैनात करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए वाहन पंजीकरण के समय डीलर स्तर पर दो हेलमेट देना अनिवार्य किया है। इसके साथ ही “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम भी लागू किया गया है।

हालांकि, उन्होंने माना कि जन-जागरूकता की कमी के कारण इन नियमों का अभी तक अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम बनाना और उन्हें लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन आम जनता का इन्हें अपने दैनिक जीवन में पालन करना उतना ही जरूरी है। यदि लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777