उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

प्रयागराज : संगम नोज पहुंचे केशव मौर्य, माघ मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण, अखिलेश पर कसा तंज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार देर रात यहां माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। केशव मौर्य सबसे पहले संगम नोज पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने गंगाजल से आचमन किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने माघ मेले के सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की भी मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती से कामना की।

उन्होने कहा कि 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद लगातार गंगा अविरल और निर्मल हुई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हर माघ मेला, कुंभ और महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2026 का माघ मेला तीन जनवरी से शुरू हो रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777