उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन… कफ सिरप घोटाले को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधान भवन के मुख्य द्वार पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सोमवार को सुबह 10 बजे विपक्षी सपा सदस्य हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर विधान भवन के मुख्य द्वार पर पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

सपा के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लहराते हुए कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और सरकार पर कुछ लोगों को बचाने का आरोप भी लगाया। सपा सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर संविधान और आरक्षण का हनन करने, मातृशक्ति के अधिकारों को कुचलने, छात्र-नौजवानों की नौकरियों में आरक्षण खत्म करने जैसे अन्य कई आरोप लगाए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777