उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

18 हजार से अधिक स्टार्टअप से यूपी में बढ़ी महिलाओं-युवाओं की तरक्की, योगी सरकार की नीतियों से इनोवेशन, निवेश और उद्यमिता को नई उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल है। 18,568 स्टार्टअप के जरिए महिलाओं-युवाओं की तरक्की से इनोवेशन, निवेश और उद्यमिता को नई उड़ान मिली है।

उद्योग-अनुकूल नीतियों, मजबूत कानून-व्यवस्था और आईटी सेक्टर के विस्तार ने प्रदेश को युवा उद्यमियों के लिए आकर्षक गंतव्य बना दिया है। राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाना है और स्टार्टअप की बढ़ती संख्या इस दिशा में उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। वर्तमान में प्रदेश में 18,568 स्टार्टअप सक्रिय हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एग्री-टेक, स्वास्थ्य, फिनटेक, ई-कॉमर्स और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं। करीब 8,000 स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं, जो प्रदेश में महिला उद्यमिता के तेजी से विस्तार का प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777