उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बिहार में केंद्रीय पर्यवेक्षक बने, यूपी BJP में फेरबदल की अटकलें तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों चर्चा में हैं। बिहार में मिली शानदार जीत के बाद संगठन ने अब उनको केंद्रीय पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के इस फ़ैसले को मौर्य का क़द बढ़ाये जाने के नज़रिए से देखा जा रहा है। आलाकमान के इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल, बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुनने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा की राजनीति अचानक गरमा गई है। अब तक इसे महज नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया माना जा रहा था, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें सह-प्रभारी बनाया जाना कोई नई बात नहीं थी। इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव में भी वे इसी तरह की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777