कारोबार

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी; रियलिटी, बैंकिग, फार्मा के शेयर चमके… मामूली बढ़त के साथ बंद हुए कारोबार

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों को बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद रियलिटी, बैंकिंग और फार्मा समूहों में लिवाली के दम पर प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और एफमसीजी सेक्टरों के दबाव के बावजूद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.78 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,978.49 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41.25 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,763.35 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने अधिक विश्वास दिखाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.76 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.77 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एनएसई में जिन 3,212 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,798 के शेयरों में तेजी और 1,313 में गिरावट रही जबकि 101 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंततः अपरिवर्तित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777