फ्लैश न्यूज

एक ही दिन में सर्वाधिक 149 मिलियन यूनिट की खपत

दीपावली पर प्रदेश ने बिजली खपत का अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड बना दिया। राज्य में रविवार की रात कुल 149 मिलियन यूनिट (1.49 करोड़ यूनिट) बिजली की आपूर्ति की गई, जो ऊर्जा खपत के नए शिखर को दर्शाती है। यह पहली बार है, जब प्रदेश में एक ही दिन इतनी अधिक बिजली की खपत दर्ज की गई।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान बढ़ी रोशनी, सजावट, औद्योगिक इकाइयों और घरेलू उपयोग में हुई बढ़ोतरी के चलते यह रिकॉर्ड बना। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दीपावली की जगमगाहट ने बिजली की मांग को चरम पर पहुंचा दिया। इस दौरान राज्य में बिजली आपूर्ति की अधिकतम मांग 31,230 मेगावॉट तक पहुंची, जिसे ऊर्जा निगमों ने बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरा किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777