कारोबार

‘सोना’ के लिए चांदी खरीदना भी आसान नहीं… 46,000 रुपये प्रति दस ग्राम सोना तो चांदी ने लगाई भारी उछाल

कभी पति करवा चौथ पर पति को सोने के जेवर उपहार में देते थे, महंगाई बढ़ी तो चांदी के जेवर तक सिमट गए, लेकिन पिछले एक वर्ष में भाव इस कदर बढ़ा है कि आम आदमी के लिए अपनी सोना के लिए चांदी के जेवर खरीदना भी आसान नहीं रह गया है। सोना 1.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो 1.68 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष करवा चौथ में सोने का भाव 46,000 रुपये अधिक हो गया है। चांदी के दाम में 68,000 रुपये का उछाल आया है। भाव बढ़ने से करवा चौथ पर गहनों की बिक्री घट रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के नार्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी का कहना है कि वैश्विक उथल पुथल का बड़ा असर सोने और चांदी पर पड़ा है। दोनों धातुओं के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। जैसी स्थित है, उसे देखकर कह सकते हैं कि भाव बढ़ने के ये रफ्तार बनी रहेगी। दोनों ही धातुएं पुराने तोड़ नए रिकार्ड बना रही हैं। वैश्विक उथल-पुथल ने निवेशकों को सर्राफा बाजार की ओर मोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777