उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बुद्ध के अवशेषों को रूस ले जाने की यात्रा टली..केशव मौर्य ने साझा की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फोरम का है आयोजन

महात्मा बुद्ध के अवशेषों को रूस ले जाने की यात्रा फिलहाल टल गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘नमो बुद्धाय’ के संदेश के साथ यह जानकारी केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मिली सूचना के आधार पर साझा की है।

अपने एक्स अकाउंट पर केशव मौर्य ने लिखा कि तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की रूस यात्रा अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित है।आगे उन्होंने लिखा कि भविष्य में यात्रा के लिए नई सूचना प्राप्त होगी तो आप सभी को अवगत कराया जाएगा।

इस बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता बनाए गए हैं। मालूम हो कि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय वायुसेना के एक विमान से रूस के काल्मिकिया गणराज्य के लिए रवाना होने वाले थे, जहां 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि यह प्रदर्शनी भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी और बौद्ध धर्म की विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देगी। इससे पूर्व थाईलैंड और वियतनाम में भी ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777