उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

कल्ली पश्चिम बनेगा लखनऊ का प्रमुख पर्यटन स्थल, निवेशक किए गए आमंत्रित : जयवीर सिंह

राजधानी लखनऊ में पर्यटकों की बढ़ती आमद और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए सरोजनी नगर क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे विश्वस्तर पर स्थापित करने के लिए होटल, कन्वेंशन सेंटर और थीम पार्क आदि परियोजनाएं विकसित किए जाएंगे। इसके लिए उप्र. पर्यटन नीति-2022 के अंतर्गत निवेशकों से पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उप्र. भूमि पट्टा नीति 2024 को मंजूरी दे दी है। नीति के तहत राज्य में पर्यटन अवसंरचना के विकास को तेज किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि कल्ली पश्चिम में पर्यटन नीति-2022 के अनुरूप नई पर्यटन और आतिथ्य परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777