कारोबारफ्लैश न्यूज

अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर उम्मीद के बीच एक बार फिर गुलजार हुआ बाजार, मजबूत रुख के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

मुंबई। द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए भारत आई अमेरिकी टीम के साथ दिन भर चली सकारात्मक चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। दोनों पक्ष समझौते को जल्द और पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप से संपन्न करने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 अंक पर पहुंच गया।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777