उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
रक्तदान कर मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन, सेवा पखवाड़ा में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत लखनऊ में 17 सितंबर को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा मोर्चा द्वारा 175 यूनिट रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम काल्विन तालुकदार कॉलेज में आयोजित होगा।




