उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राजधानी में 83 स्थलों से संचालित होंगे ऑटो-टैंपो स्टैंड, नगर निगम की पार्किंग में वाहन खड़ा करना महंगा

 नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को राजधानी में ऑटो-टैंपो स्टैंड के लिए प्रस्तावित 83 स्थलों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। लगभग दो वर्षों से ऑटो-टेम्पो स्टैंड का मामला लटका हुआ था। इसे पूरा करने के लिए चौराहों पर सर्वे तक कर लिया गया था। जिन चिन्हित स्थलों पर स्टैंड के संचालन की कवायद चल रही थी महापौर सुषमा खर्कवाल ने वहीं मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नगर निगम की पार्किंग में वाहन खड़ा करना महंगा हो गया है। सदन की बैठक में यूपी नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण और प्रचालन) नियमावली-2025” को मंजूरी दे दी है।

शहर में करीब 6200 ऑटो-टेंपो का संचालन होता है। स्टैंड चिन्हित के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने स्टैंड चिन्हित करने लिए संयुक्त सर्वे किया था। नगर निगम ने सदन के माध्यम से स्टैंड बनाकर खुद ही संचालन का फैसला लिया है। इससे अपराधी तत्वों को स्टैंड से बाहर करने में सफलता मिलेगी। उम्मीद है 15 दिनों के भीतर चिन्हित स्टैंड संचालन को लेकर टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह गांधी, नगर निगम के अधिकारियों सहित सभी दलों के पार्षद सदन की बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777