फ्लैश न्यूज

सूडान गुरुंग कौन हैं? जिनके नेतृत्व में नेपाली युवा सड़कों पर उतरे, पीएम ओली को देना पड़ गया इस्तीफा

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के आरोपों ने युवाओं को सड़कों पर ला दिया। इस आंदोलन को जेन-जेड आंदोलन कहा गया, क्योंकि इसमें ज्यादातर 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा शामिल थे। 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से ही प्रदर्शनकारी जुटने लगे और दोपहर तक संसद भवन तक पहुंच गए। प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। इसके बाद सरकार को झुकना पड़ा, गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटा लिया गया। सवाल उठता है कि इस आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

4 सितंबर को नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि इन कंपनियों ने सरकार के रजिस्ट्रेशन आदेश का पालन नहीं किया। इस फैसले से युवा भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। इस विरोध का नेतृत्व 36 वर्षीय सूडान गुरुंग ने किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777