मनोरंजन

कभी शेफ तो कभी चपरासी…ऐसे बने ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’, आज मना रहे 58 जन्मदिन

वर्ष 2007 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी नमस्ते लंदन, हे बेबी, वेलकम और भुलभुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। इन फिल्मों में अक्षय कुमार के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले।फिल्म नमस्ते लंदन के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म सिंह इज किंग अक्षय कुमार की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित फिल्म सिंह इज किंग में अक्षय कुमार ने एक भोले भाले और हंसमुख सिख का किरदार निभाया और अपनी लाजवाब अदाकारी से न सिफ दर्शको का दिल जीता बल्कि वर्ष 2008 की सबसे अधिक सफल फिल्म में भी इसका नाम दर्ज करा दिया और दर्शकों के बीच अपने को फिर से किंग साबित कर दिया। अक्षय कुमार की जोड़ी सुनील शेट्टी के साथ काफी पसंद की गयी। वही अभिनेत्रियों में अक्षय कुमार की जोड़ी अभिनेत्री रवीना टंडन और कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी।

अक्षय कुमार ने अभिनय के साथ ही जोकर, ओ माई गाड, पटियाला हाउस, खिलाड़ी 786 और द बॉस, जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है। अक्षय कंमार की वर्ष 2015 में बेबी, गब्बर इज बैक, ब्रदर्स और सिंह इज ब्लिंग जैसी हिट फिल्म प्रदर्शित हुयी है। वर्ष 2016 अक्षय कुमार के सिने करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष अक्षय की एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूसतम प्रदर्शित हुयी है। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

वर्ष 2017 में अक्षय की फिल्म जॉली एलएल बी 2 और टॉयलेट एक प्रेमकथा प्रदर्शित हुई और दोनो ही फिल्में हिट साबित हुयी। वर्ष 2018 में अक्षय की पैडमैन, गोल्ड और 2.0 जैसी हिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। 2.0 में अक्षय ने रजनीकांत के साथ काम किया। फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव किरदार में नजर आये।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777