फ्लैश न्यूज

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम होगा चकेरी एयरपोर्ट

शहर का चकेरी एयरपोर्ट पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। नगर निगम अब केंद्र और राज्य सरकार को कार्यकारिणी की कार्यवृत्त भेजेगा, स्वीकृति मिलने के बाद नामकरण होगा। वहीं, नानाराव में बने श्री श्याम महोत्सव पंडाल का अब एक दिन का ही किराया लगेगा। पंडाल में कार्यक्रम के पहले और बाद में सामान हटाने व लगाले के नाम पर लगने वाले शुल्क से आयोजकों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही बैठक में गृहकर पर 10 फीसदी छूट सितंबर तक बढ़ाने और हर वार्ड में 4-4 सफाई कर्मी बढ़ाने पर भी फैसला लिया गया।

नगर निगम के समिति कक्ष में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से नई कार्यकारिणी के साथ महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बैठक शुरू हुई। सबसे पहले नानाराव पार्क फूलबाग स्थित श्री श्याम महोत्सव स्थल के संचालन और आवंटन के शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव रखा गया। यहां धार्मिक, महापुरुषों की जयंती कार्यक्रम होते हैं। किसी भी तरह के व्यवसायिक, वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं है। बैठक में कहा गया कि अभी 51 हजार रुपये में महोत्सव स्थल का आवंटन होता है। लेकिन, कार्यक्रम की तैयारी और सामान हटाने के लिए आयोजक एक दिन पहले और एक दिन बाद तक पार्क का उपयोग करता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777