उत्तर प्रदेशभारत
निजी एयरलाइन को मिली बम की धमकी झूठी निकली, जांच में जुटी पुलिस
पुणे। पुणे हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल से बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन को रविवार देर रात 1.25 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था, ‘‘हवाई अड्डे और विमानों के आसपास रखे गए बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाकर रखे हुए हैं। आपको इमारत को तत्काल खाली करना होगा…लोग मर जाएंगे।




